अजमेर

कम हुआ अजमेर का कद, सचिन पायलट टोंक ले गए ये ऑफिस

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Feb 03, 2019
pwd office in tonk
pwd office in tonk

अजमेर.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री सचिन पायलट ने अपने निर्वाचन क्षेत्र को महत्व देना शुरू कर दिया है। इसका उदाहरण अजमेर के पीडब्ल्यूडी विभाग से टोंक को अलग करने के रूप में देखा जा रहा है। अब टोंक को अलग जोन बना दिया गया है वहां पृथक से अतिरिक्त मुख्य अभियंता का नव पद सृजित किया है।

मुख्य अभियंता का कार्य मॉनिटरिंग का

अब टोंक के अधीन अजमेर जिले से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों व दौसा तथा सवाईमाधोपुर की मॉनिटरिंग का कार्य भी रहेगा। अब तक टोंक जिले का काम अजमेर के अधीन था जबकि दौसा व सवाईमाधोपुर को जयपुर जोन के अधीन थे। जानकारों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य अभियंता का कार्य मॉनिटरिंग का है।

अजमेर में जोड़ा डीडवाना को

जिलावार काम संबंधित जिलों के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता ही संभालेंगे लेकिन इनकी मॉनिटरिंग का काम जो अब तक अजमेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता करते थे लेकिन अब यह काम टोंक जोन के अति. मुख्य अभियंता करेंगे। हालाकि अजमेर में अब डीडवाना को जोड़ा गया है। फिलहाल टोंक में नवसृजित अतिरिक्त मुख्य अभियंता का कामकाज अजमेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यवाहक के रूप में संभाल रहे हैं।

विभाग का ताना बाना
अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजमेर

- अजमेर जिला, नागौर, भीलवाड़ा व हाल ही में डीडवाना शामिल।
(फिलहाल कार्यवाहक टोंक क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार। )

अधीक्षण अभियंता - अजमेर के पास अजमेर जिला ग्रामीण
- अजमेर, किशनगढ़, केकड़ी, ब्यावर के संबंधित अधिशाषी अभियंता।

शहर अजमेर - अधिशासी अभियंता सिटी।

Published on:
03 Feb 2019 05:10 pm