अजमेर

Sandy weather: मटमैला सूरज, आसमान में छाई बारीक धूल

धूल ने आसमान को घेर लिया। धूल के कण धीरे-धीरे जमीन पर फैल रहे हैं। धूल के गुबार में सूरज भी मटमैला सा दिख रहा है।

less than 1 minute read
May 15, 2021
sandy weather in ajmer

अजमेर.

मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को बरसात से भिगोने के बाद शनिवार सुबह आसमान से जमीन तक बारीक धूल छा गई। सूरज भी मटमैला नजर आ रहा है। हालांकि हवा चलने से गर्माहट महसूस नहीं हो रही है।

अलसुबह तक मौसम सामान्य था। सुबह करीब 7.30 बजे बारीक धूल ने आसमान को घेर लिया। धूल के कण धीरे-धीरे जमीन पर फैल रहे हैं। धूल के गुबार में सूरज भी मटमैला सा दिख रहा है। रेतीली मिट्टी आसमान से मानो बरसती दिखी। इसके चलते अरावली की पहाडिय़ां भी मटमैली हो गई हैं।

वाहनों-पेड़ों पर धूल
घर-आंगन, वाहनों- पेड़ पौधों पर धूल छाई हुई है। हवा में धूल के कण घुलने से श्वास और दमा रोगियों को परेशानियां हो रही हैं। लोग मुंह पर मास्क, रूमाल बांधे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दृश्यता 500 मीटर के आसपास है।

आनासागर में उठी लहरें
हवा चलने से आनासागर झील में लहरें उठ रही हैं। झील का पानी गौरव पथ चौपाटी पर टकराता रहा। हवा चलने और धूल भरे मौसम में चौपाटी पर सन्नाटा पसरा है। वीकेंड कफ्र्यू के चलते लोग घरों में कैद हैं।

Published on:
15 May 2021 08:09 am
Also Read
View All