अजमेर

सवालों के घेरे में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा

ajmer news : सामान्य ज्ञान के पेपर में करंट जीके गायब होने और ओएमआर सीट के साथ सामान्य ज्ञान का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने स स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर 2018 में ही बनाए हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 12:19 PM IST
सवालों के घेर में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा
सवालों के घेर में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा

अजमेर. सामान्य ज्ञान के पेपर में करंट जीके गायब होने और ओएमआर सीट के साथ सामान्य ज्ञान का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने स स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर 2018 में ही बनाए हुए हैं। उधर ओएमआर सीट वायरल होने से यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल कैसे लेकर चला गया। हालांकि आयोग की तरफ से फिलहाल यह पुष्टि नहीं की गई है कि वायरल हुई ओएमआर सीट वाकई सही है या फर्जी। आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सोमवार को हुए सामान्य ज्ञान के पेपर में भी करंट जीके में 2018 के ही सवाल पूछे गए। पहले चरण में भी परीक्षार्थियों के साथ ऐसा ही हुआ था। इससे तीसरे चरण के अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि वे 2018 के जीके की तैयारी करें या लेटेस्ट जीके की। करंट जीके में 2018 के प्रश्न होने से एक बार फिर पेपर पर सवाल उठने लगे हैं। परीक्षार्थियों का आरोप है पेपर वर्ष 2018 में ही तैयार करवाया हुआ है।

90 हजार से अधिक ने नहीं दी परीक्षा

सोमवार को हुए सामान्य ज्ञान के पेपर में 1 लाख 90 हजार 471 में से 99762 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 90 हजार 709 ने परीक्षा ही नहीं दी। सामान्य ज्ञान में कुल उपस्थिति 52.38 प्रतिशत रही। इसमें अजमेर में 53.25, भरतपुर में 46.91, बीकानेर में 54.65, जयपुर में 53.62, जोधपुर में 52.78, कोटा में 47.76 और उदयपुर में 53.80 प्रतिशत उपस्थिति रही।

इसी तरह दूसरी पारी में हुए राजनीति विज्ञान विषय में 1 लाख 1361 में से 52 हजार 277 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 49 हजार 84 ने परीक्षा नहीं दी। राजनीति विज्ञान में कुल उपस्थिति 51.58 रही। इसमें अजमेर में 50.61, भरतपुर में 46.64, बीकानेर में 53.66, जयपुर में 52.50, जोधपुर में 54.40, कोटा में 46.87 और उदयपुर में 53.22 प्रतिशत उपस्थिति रही।

Updated on:
7 Jan 2020, 12:19 PM IST
Published on: