अजमेर

Secondary Education Board Rajasthan : परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त में

Secondary Education Board Rajasthan : 20 फरवरी से प्रस्तावित हैं सालाना इम्तहान
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 5:35 PM IST
RBSE
RBSE


अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (Secondary Education Board Rajasthan ) की अगले साल फरवरी माह में होने वाली सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त में प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं में लगभग 20 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन(online) होगी।

शिक्षा बोर्ड की अगले साल मुख्य परीक्षाएं (exam )20 फरवरी से प्रस्तावित है। 20 फरवरी को सीनियर सैकंडरी व वरिष्ठ उपाध्याय और उसके एक सप्ताह बाद 27 फरवरी को सैकंडरी और प्रवेशिका परीक्षाएं प्रारंभ करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में इस साल भी 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। आवेदन प्रक्रिया (Application Process) लगभग एक माह तक चलेगी।

read more : 31 तक जमा हो सकेगी फीस

अजमेर. सरकारी कॉलेजों (Government colleges) में स्नातक पार्ट द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर (उतराद्र्ध ) में नए प्रवेश के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर ने फीस जमा कराने की तिथि बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी है। पहले अंतिम तिथि 20 जुलाई थीं। आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक (अकादमिक) डॉ. आर.सी.मीना की ओर से जारी आदेशों में लिखा गया है कि विद्यार्थी हित और महाविद्यालय की मांग को देखते हुए स्नातक पार्ट द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर (उतराद्र्ध ) में प्रवेश नवीनीकरण के लिए पात्र विद्यार्थियों के लिए ई-मित्र (e-mitr)पर पोस्टिंग व ई-मित्र पर फीस जमा कराने की सुविधा 31 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

Published on: