अजमेर

ध्यान रखें 15 जून पर, अजमेर में करना पड़ेगा ये खास काम

पालना रिपोर्ट की निर्धारित प्रपत्र में भेजने के निर्देश दिए हैं। मानसून आने से पहले निगम की नींद टूटती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2019, 9:14 AM IST
sever line clean
sever line clean

अजमेर.

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने मानसून से पूर्व शहरी क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई तथा मलबा व कचरा उठाने के लिए सभी निकायों को निर्देश जारी किए हैं। नाले-नालियों की सफाई 15 जून से पूर्व करनी होगी। सफाई के बाद बाहर निकाला गया सूखा व गीला कचरा तुरंत हटाना होगा। सफाई के बाद नाले नालियों को पुन: ढकना होगा।

नालों से निकलने वाले सिल्ट-मलबे को निचले इलाकों के भराव में उपयोग में लिया जा सकता है। सडक़ व छोटी नालियों से बड़े नालों में पानी के प्रवेश के रास्तों/ मोखों पर लोहे के जाल/ जारी लगानी होगी जिससे ठोस कचरा व प्लास्टिक आदि नाले में सीधे नहीं जा सके। फेरोकवर भी तुरंत लगाए जाएं। सीवर लाइन का मेनहोल खुला नहीं छोड़ा जाए। नालियों की सफाई के दौरान चेतावनी के बोर्ड लगाए जाएं। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने पालना रिपोर्ट की निर्धारित प्रपत्र में भेजने के निर्देश दिए हैं।

हर साल होती है औपचारिकता

प्रमुख नालों और नालियों की सफाई के नाम पर हर साल औपचारिकता होती है। नगर निगम द्वारा सालभर इनकी सफाई नहीं की जाती। इससे यह गंदगी से अटे रहते हैं। मानसून आने से पहले निगम की नींद टूटती है।

Published on: