अजमेर

शर्मनाक : नाबालिग से घिनौनी हरकत, 8 माह की गर्भवति

दलित किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने व गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2019, 4:00 AM IST
Shameful-Minor raped, 8 month pregnancy
शर्मनाक : नाबालिग से घिनौनी हरकत, 8 माह की गर्भवति

अजमेर. दलित किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने व गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां की शिकायत गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित किशोरी से बलात्कार, धमकाने का मुकदमा दर्ज कर किया। पीडि़ता 8 माह की गर्भवती है। पुलिस ने उसका जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह) सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि बोराज रोड पर रहने वाली पीडि़त किशोरी की मां ने बुधवार शाम रिपोर्ट दी कि करीब आठ माह पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले बोराज निवासी अजयसिंह रावत पुत्र रामदेव सिंह रावत ने उसको अकेला देखकर दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने पीडि़ता किशोरी को मामले में चुप रखने के लिए परिवार को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। पीडि़ता भी आरोपी की धमकी के आगे चुप्पी साधे रही।

मां को लगा पता

पीडि़ता की मां ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी बेटी जब बाथरूम से बाहर आई तो उसे उसका पेट बढ़ा हुआ नजर आया। उसने बेटी को विश्वास में लेते हुए पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले अजयसिंह की कारगुजारी बयान की। परिजन पीडि़ता को लेकर गंज थाने पहुंचे। जहां उसकी मां की शिकायत पर आरोपी अजयसिंह के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार, पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर लिया।

इनका कहना है...

पीडि़ता की मां की शिकायत पर नाबालिग से बलात्कार पर पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में पीडि़ता गर्भवती है। पुलिस प्रकरण की पड़ताल में जुटी है।

-सुरेन्द्र सिंह, सीओ (दरगाह)

Published on: