अजमेर

Shamefull: इनको नहीं मिली नौकरी, लगानी पड़ रही सडक़ पर झाड़ू

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 30, 2019
aspirants clean sweep
aspirants clean sweep

अजमेर.

स्कूल व्याख्याता भर्ती-2015 के अभ्यर्थियों को नौकरी सहित री-शफल परिणाम और प्रतीक्षा सूची का इंतजार है। आंदोलन के तहत अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के आसपास झाड़ू लगाई।

हार्दिक रावल, मुकेश धानिया और अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि स्कूल व्याख्याता भर्ती-2015 का संशोधित परिणाम बीते साल जुलाई-अगस्त में जारी किया गया था। विस्तृत आवेदन जमा नहीं कराने और विभिन्न विषयों में रिक्त पदों की सूचना आयोग ने जारी की थी। पदस्थापना के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने नौकरी ज्वॉइन नहीं की है। आयोग ने री-शफल और प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की है। अभ्यर्थियों का आयोग के निकट धरना जारी है।

यूं लगाई झाड़ू

अभ्यर्थियों ने आयोग और आसपास के क्षेत्र में सडक़ पर झाड़ू लगाई। इस दौरान महेश सैनी, कमल कुमार, भूपेंद्र सिंह और अन्य मौजूद थे। उधर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने आंदोलन को समर्थन दिया है। अभ्यर्थियों ने मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात का फैसला भी किया है।

Published on:
30 Jan 2019 06:32 am