अजमेर

शिया समुदाय ने मनाया शोहदा ए कर्बला का चहल्लुम , मातमी धूनों व रक्तरंजित मंजर का दिखा नजारा

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 12:55 PM IST
shiya community celebrate shoda e karbala chahlum
शिया समुदाय ने मनाया शोहदा ए कर्बला का चहल्लुम , मातमी धूनों व रक्तरंजित मंजर का दिखा नजारा

अजमेर. ग्राम दौराई में मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन और शोहदा ए कर्बला के चहल्लुम पर रक्तरंजित मातम किया। ऑल इंडिया शिया फउंडेशन के जिलाध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही दरगाह हजरत अब्बास पर पहली मजलिस का कार्यक्रम शुरू हुआ। मौलाना अजादार हुसैन ने मजलिस को खिताब फ रमाया। दूसरी मजलिस हुसैनिया बाबुल मुराद में हुई जिसे मौलाना सैयद जि़शान हैदर जैदी ने खिताब किया।

इसके बाद बड़ी मस्जिद से ताजिये का जुलूस मुख्य बाजार पहुंचा। आखरी मजलिस अन्दर वाली इमाम बारगाह में शुरू हुई, जिसे मौलाना नाजिम खेराबादी ने खिताब किया। इसके बाद अंजुमन के नौजवान और बच्चे खूनी मातम करते हुए मुख्य चौक पहुंचे। नजर तकसीम के बाद ताजियों को कर्बला में सैराब किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमने शहीदाने फु रात, अंजुमने जाफ रया विकास समिति एवं अंजुमने फ ातहे फ ुरात के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Published on: