अजमेर

Sikar के RAS अधिकारी को जेएलएन अस्पताल में चोरों ने दिया झटका

पत्नी का भी मोबाइल किया पार
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2019, 1:13 AM IST
Feature image

अजमेर.

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में गुरुवार को चोरो ने एक आरएएस अधिकारी और उनकी पत्नी का मोबाइल चुरा लिया। इस संबंध में अधिकारी ने अस्पताल स्थित चौकी में शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार Sikar में डीआईजी स्टाम्प पद पर पदस्थापित अमानउल्ला खान की माता जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग में भर्ती है। बुधवार रात को वे और उनकी पत्नी देखभाल के लिए अस्पताल परिसर में ही रुके। इस दौरान चोरों ने उनका मोबाइल चुरा लिया। इस संबंध में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय स्थित चौकी में शिकायत दी है।

हालांकि पुलिस ने मामले में अधिकारी को फोन का ईएमआई नंबर लाने को कहा। लेकिन उनके पास फोन का बिल व अन्य कागजात यहां मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने इस बारे में असमर्थता जताई। इसके चलते शिकायत दर्ज नहीं की जा सकी। लेकिन मामले को लेकर अस्पताल के कैमरों की फुटेज भी नहीं खंगाला। अधिकारी के अनुसार मोबाइल तडक़े करीब 3 से सुबह 5 बजे के बीच गायब हुआ। यदि पुलिस फुटेज खंगालती तो आरोपितों का सुराग लग सकता था।

Published on: