अजमेर

Good News : एकल पुत्रियों को मिलेगी अब अधिक इनामी राशि

माशिबो : संशोधित पुरस्कार राशि का भुगतान बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए भी लागू
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2019, 12:09 PM IST
Good News : एकल पुत्रियों को मिलेगी अब अधिक इनामी राशि
Good News : एकल पुत्रियों को मिलेगी अब अधिक इनामी राशि

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बालिका शिक्षा (Girl education) को बढावा देने के उद्देश्य से दी जाने वाली एकल (Single daughter Yojana)व द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार राशि(prize money) में वृद्धि की है। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि अब राज्य स्तर पर सीनियर सैकण्डरी परीक्षा(Senior Secondary Examination) के विज्ञान, वाणिज्य, कला वर्ग, व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में दी जाने वाली पुरस्कार राशि 31 हजार रुपए के स्थान पर 51 हजार रुपए होगी।

राज्य स्तर पर सैकण्डरी, व्यावसायिक परीक्षा एवं प्रवेशिका परीक्षा में दी जाने वाली पुरस्कार राशि 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार कर दी गई है। जिला स्तर पर सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के विज्ञान, वाणिज्य, कला वर्ग, व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में सहित दसवीं व प्रवेशिका परीक्षा के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि पांच हजार से बढ़ाकर 11 हजार की गई है। संशोधित पुरस्कार राशि का भुगतान बोर्ड परीक्षा 2018 (Board exam 2018) के लिए भी लागू होगा। पुरस्कार राशि का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग (Online banking) के माध्यम से किया जाएगा।

यह छात्राएं होंगी पात्र
ऐसीप्रतिभाशाली बालिकाएं (Talented girls) जिन्होंने राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ अंक (Cut off marks) या अधिक अंक प्राप्त किए है वे छात्राएं अपने परिवार की एकमात्र संतान अथवा परिवार में दोनों ही बेटियां होनी चाहिए। इसके अलावा एक पुत्री के बाद दो जुड़वा बेटियां परिवार में हो तब भी छात्रा पुरस्कार के पात्र होंगी।

Published on: