अजमेर

मोदी जी…यूं कैसे स्मार्ट बनेंगे शहर, कुछ नहीं सुनना चाहती है सरकार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 28, 2018
clean city drive problem
clean city drive problem

ब्यावर.

नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ी एवं संसाधन भी बढ़े है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। जगह-जगह लगे के कचरे के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कचरा डिपो से भी समय पर कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है।

जबकि नगर परिषद की ओर से निजी एजेंसी के जरिए भी सफाई कर्मचारी लगा रखे है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। शहर के बिजयनगर मार्ग, सेंदड़ा रोड सहित अन्य स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए है। दीपावली आने वाली है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है।

गीता भवन मार्ग

गीता भवन मार्ग पर कचरा डिपो बना रखा है। इस कचरा डिपो से समय पर कचरा नहीं उठाया जाता है। इसके चलते कचरे का ढेर बढ़ जाता है। यह कचरा दिनभर रह-रहकर उड़ता रहता है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चांग चितार रोड

चांग चितार रोड पर गहलोत कॉलोनी से पहले रेलवे लाइनों के पास कचरा डिपो बना रखा है। यहां पर आस-पास का कचरा एकत्र होता है। इस कचरे को समय पर निस्तारण नहीं किया जाता है। इससे कचरा व गंदगी का ढेर बढ़ता रहता है। यहां से कचरे को डपिंग यार्ड तक में ले जाने की देरी से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गणेशपुरा मार्ग

ब्रह्मानन्दधाम मार्ग से गणेशपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सिरवी छात्रावास के पीछे की ओर कचरा एकत्र हो रखा है। यहां पर भी अस्थाई कचरा डिपो बना रखा है। इसके आस-पास खुला क्षेत्र है। इससे दिनभर कचरा उड़ता रहता है। यह कचरा लोगों के घर तक पहुंच जाता है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Published on:
28 Oct 2018 09:27 am