
ADA issue notice
अजमेर.
अजमेर विकास प्राधिकरण ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाली ठेका फर्मो के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। एडीए की लाइटों के रख रखाव तथा गारंटी अवधि की लाइटों को दुरुस्त करने में नाकाम रहे ठेकेदार मसर्स गुप्ता एंटरप्राइजेज तथा चन्द्रर इलेक्ट्रिकल्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
चन्दर इलेक्ट्रिकल को झलकारी बाई स्मारक पर सजावटी लाइटें व हाईमास्क लाइटें बंद होने ,गुप्ता एंटरप्राइजे को पृथ्वी राज स्मारक पर, चाणक्य स्मारक लगाई गई लाइटों के खराब होने के मामले में नोटिस जारी करते हुए इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
लाइटें ठीक नहीं करने पर एडीए इनका संचालन रिस्क एंड कॉस्ट पर करेगा। एडीए ने श्रीगणपति कंस्ट्रक्शन को एडीए नॉर्थ जोन तथा पुष्कर में खराब पड़ी लाइटों के मामले में नोटिस जारी करते हुए बंद पड़ी लाइटों को ठी करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा एलईडी डिस्प्ले बोर्ड बंद होने के मामले में भीलवाड़ा की फर्म मसर्स संता लाल काष्ठ को भी नोटिस जारी किया गया है। एडीए ने शहर में कई जगहों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं। लेकिन यह लम्बे समय से बंद पड़े हैं।
19.50 लाख स्टूडेंट्स देंगे दसवीं-बारहवीं की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी की सालाना परीक्षाएं अगले वर्ष मार्च में होगी। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाएं सात मार्च और सैकंडरी की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ होगी। बोर्ड प्रशासन परीक्षाओं की तिथि वार विस्तृत कार्यक्रम तय करने पर मशक्कत शुरु कर दी है।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और राज्य के लगभग साढे 19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाओं लिए आवेदन किया है। सीनियर सैकंडरी कला वर्ग, वाणिज्य और कला वर्ग सहित वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं सात मार्च से प्रारंभ होगी। इसके अलावा दसवीं व प्रवेशिका परीक्षा एक सप्ताह बाद 14 मार्च से प्रारंभ होगी। बोर्ड परम्परा के अनुसार अगले साल भी परीक्षाएं गुरुवार से ही प्रारंभ होगी।
Updated on:
12 Oct 2018 04:07 pm
Published on:
18 Oct 2018 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
