अजमेर

Initiative: सोशल मीडिया बनेगा अजमेर पुलिस का मुखबिर तंत्र

स्मार्ट व सोशल पुलिसिंग की दिशा में शुक्रवार को जिला पुलिस ने एक कदम ओर बढ़ाया है। अब सोशल मीडिया को जिला पुलिस सूचना-शिकायत के लिए बतौर मुखबिर तंत्र इस्तेमाल करेगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 2:25 AM IST
ajmer police help line number
Initiative: सोशल मीडिया बनेगा अजमेर पुलिस का मुखबिर तंत्र

पहल : अब वाट्सएप पर दे सकते हैं सूचना-शिकायत

अजमेर. स्मार्ट व सोशल पुलिसिंग की दिशा में शुक्रवार को जिला पुलिस ने एक कदम ओर बढ़ाया है। अब सोशल मीडिया को जिला पुलिस सूचना-शिकायत के लिए बतौर मुखबिर तंत्र इस्तेमाल करेगा। आमजन अपने और आस-पास घटित होने वाले अपराध की शिकायत पुलिस को सोशल मीडिया वाट्सएप के माध्यम से वीडियो, फोटो व मैसेज के जरिए बता सकेंगे।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने शुक्रवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग में तीन वाट्सएप मोबाइल नम्बर, पुलिस कन्ट्रोल रूम के 100 डायल के अलावा दो अतिरिक्त बेसिक फोन नम्बर व पुलिस के ई-मेल आईडी आमजन के लिए जारी किए। आमजन, राहगीर भी पुलिस को वाट्सएप नम्बर पर वीडियो, फोटो और मैसेज भेजकर सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, सुनील कुमार, श्रीमनलाल मीणा आदि मौजूद थे।
तीन नम्बर तीनों अलग-अगल- पहला नम्बर 8764853800 महिला अपराध से जुड़ा है। पीडि़त महिला शिकायत वाट्सएप नम्बर पर भी दे सकती है।

- दूसरा नम्बर 8764853802 सामान्य शिकायत, अपराध से जुड़ी सूचना जो पुलिस के संज्ञान में लाने चाहते हैं। वो इस नम्बर पर दे सकेंगे।
- तीसरा नम्बर 8764853797 मादक पदार्थ (नशे) से है। बच्चों में नशे की लत या बच्चों को नशा परोसने वाले व्यक्ति, मादक पदार्थ तस्कर की सूचना, वीडियो, फोटो और मैसेज उक्त नम्बर पर दिए जा सकेंगे।

अब कन्ट्रोल रूम के तीन नम्बर

100 डायल पर अक्सर वेटिंग बीप सुनाई देती है। ऐसे में कन्ट्रोल रूम के दो अतिरिक्त नम्बर 0145-2629166, 0145-2621349 जारी किए हैं। इन दोनों नम्बर से भी अभय कमांड सेंटर (कन्ट्रोल रूम) से मदद ली जा सकती है।

थाने-प्रमुख स्थान पर करेंगे चस्पा

एएसपी सरिता सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से जारी किया गया पोस्टर जिले में सभी पुलिस थाने, चौकी और प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर चस्पा किए जाएंगे, ताकि आमजन तक तीनों वाट्सएप नम्बर पहुंच सकें।

चौकस रहेगी सुरक्षा

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि क्राइम मीटिंग में आगामी दिनों में वाले तीज, त्योहार, स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Published on: