अजमेर

rajasthan news : प्रदेश को मिलेंगे 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक

ajmer rpsc news : राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इसमें पिछले चरणों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया था। अब प्रदेश को जल्द 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक मिल सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 11:34 PM IST
rajasthan news : प्रदेश को मिलेंगे 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक
rajasthan news : प्रदेश को मिलेंगे 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इसमें पिछले चरणों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया था। अब प्रदेश को जल्द 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक (senior teachers) मिल सकेंगे।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के लिए आयोग ने 19 नवंबर से काउंसलिंग शुरू की थी। विभिन्न चरणों में विषयवार अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया।

कराए दस्तावेज जमा
जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2019 के तहत साक्षात्कार के लिए सफल घोषित 81 अभ्यर्थियों ने बुधवार को दस्तावेज जमा कराए। आयोग ने 22 अक्टूबर को जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2019 का आयोजन किया था। संवीक्षा परीक्षा के आधार पर 81 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इन्हें विस्तृत आवेदन पत्र भरकर बुधवार तक वांछित प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में जमा कराना था।

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 26 व 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाली कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा (टीएसपी व नॉन टीएसपी) 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में करीब 30 हजार 950 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अजमेर के 86 केंद्रों पर दो पारियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र लेकर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Published on: