अजमेर

बच्चों के झगड़े के बाद दो गुटों में पथराव, 6 जने जख्मी

देर रात विवाद : लौंगिया क्षेत्र में वारदात,समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर भी किया पथराव, दरगाह नई सड़क पर पुलिस बल तैनात

2 min read
Feb 18, 2025
लौंगिया क्षेत्र में दो गुट में झगड़े व पथराव के बाद जख्मी एक पक्ष को लोग।

अजमेर(Ajmer News). लौंगिया क्षेत्र में सोमवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। झगड़े में लाठीभाटे के बाद नई सडक ताराशाहनगर से समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें 6-7 जने जख्मी हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बच्चों में कंचे खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। बीच-बचाव में आए सोनू वाल्मीकि और उसके परिवार पर समुदाय विशेष के लोगों ने तलवार, लाठी, भाटे से हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस की टीम पहुंची लेकिन समुदाय विशेष के लोगों ने नई सड़क ताराशाह नगर से पथराव कर दिया। यह देख पुलिस को वापस लौटना पड़ा। सूचना पर कई थानाधिकारी जाप्ते के साथ लौंगिया क्षेत्र होते हुए नई सड़क ताराशाह नगर पहुंचे। इस पर पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इधर, झगड़े के बाद एक गुट के लोग थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस को थाने के बाहर जमा भीड़ को खदेड़ना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की।

गंज थाने में सोमवार रात को जुटी भीड़ को खदेडते पुलिस के जवान।

बीच-बचाव में गए तो हमला

झगड़े में लौंगिया निवासी संजू वाल्मीकि, अनिल, सोनू, कान्हा और साहिल समेत दो-तीन महिलाओं के चोट आई। घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार कराया, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक के चोट आई है। संजू ने बताया कि वह बीच-बचाव में गया तो समुदाय विशेष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस पर भी पथराव किया।

पथराव के बाद नई सड़क ताराशाह नगर में तैनात पुलिस जाप्ता।

इनका कहना है...

लौंगिया मोहल्ले में बच्चों में विवाद हुआ। बाद में दो पक्ष के झगड़े में तब्दील हो गया। 6-7 जनों को चोट आई हैं। एक पक्ष के समर्थक थाने पहुंचे थे। पुलिस ने उत्पातियों को खदेड़ा। पुलिस पर पथराव नहीं हुआ।

- महावीर सिंह राठौड़, थानाप्रभारी, गंज

Also Read
View All

अगली खबर