अजमेर

Strict action-फुटपाथ पर तय सीमा से बाहर सामान रखने पर बरती सख्ती

यातायात पुलिस ने मदार गेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह फुटपाथ पर रखे सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसका बाजार के व्यापारियों ने विरोध कर प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 4:00 AM IST
Strict action-फुटपाथ पर तय सीमा से बाहर सामान रखने पर बरती सख्ती
Strict action-फुटपाथ पर तय सीमा से बाहर सामान रखने पर बरती सख्ती

अजमेर. यातायात पुलिस ने मदार गेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह फुटपाथ पर रखे सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसका बाजार के व्यापारियों ने विरोध कर प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाद में नगर निगम, पुलिस अधीक्षक और फिर सहायक पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों को दुकान से सिर्फ तीन फीट तक सामान रखने की मोहलत दी है। दीपावली के बाद जीरो ग्राउंड पर नगर निगम व यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

यातायात निरीक्षक सुनिता गुर्जर मंगलवार सुबह क्लॉक टावर थानाप्रभारी सूर्यभानसिंह व पुलिस का जाप्ता लेकर मदार गेट पहुंची थी। उधर, कार्रवाई की सूचना पर पड़ाव व कवंडसपुरा के दुकानदारों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।

दीवाली तक दी मोहलत :

मदारगेट व कवंडसपुरा बाजार के व्यापारियों ने पहले नगर निगम की सीओ चिन्मय गोपाल से मुलाकात की। क्लॉक टावर व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष मोती जेठानी ने बताया कि सीओ ने पूर्व में दिए मौखिक मोहलत को दीपावली तक की छूट दी है। इसके बाद व्यापारी पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, सहायक पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल से भी मिले। उन्होंने भी दीपावाली त्यौहार तक तीन फीट तक सामान रखने की मोहलत दी है।

तीन फीट के बाहर कार्रवाई

टीआई सुनिता गुर्जर के अनुसार यातायात पुलिस बाजार में सुगम यातायात को देखते हुए प्रतिष्ठान के तीन फीट से ज्यादा बाहर पड़े सामान को उठाकर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी। मदारगेट, पड़ाव क्षेत्र में वाइट लाइन तक सामान बाहर रखे हैं, जो गलत है।

पहले पन्द्रह,अब तीन फिट

कवंडसपुरा व्यापार संघ के विजय निश्च्यानी ने बताया कि दुकानदार पहले 10 से 12 फीट तक सामान बाहर रखता था, लेकिन निगम ने तीन फीट के लिए कहा है। यातायात पुलिस व नगर निगम पहले सभी को तीन फीट पर ले आए। फिर आपसी सहमति से इसे भी तीन से जीरो तक लाया जा सकता है। लेकिन यातायात निरीक्षक व क्लॉक टावर थानाप्रभारी मंगलवार को बाजार में तीन फीट पर लगे तख्ते, चबूतरे भी हटाने लगे। इसके विरोध में मदार गेट, कवंडसपुरा व पड़ाव बाजार बंद रखा गया। दीपावाली के त्यौहार तक की मोहल्लत दी गई है।

इनका कहना है

व्यापारियों ने मुलाकात की थी। उन्हें पन्द्रह दिन की मौहलत दी गई है। व्यापारियों को बाजार में सुगम यातायात के लिए प्रतिष्ठान की सीमा में ही सामान रखना चाहिए।

हर्षवर्धन अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक (दक्षिण)

Published on: