अजमेर

युवाओं ने चुनी अपनी सरकार, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Sep 01, 2018
student union election 2018

अजमेर. जबरदस्त नारेबाजी, उत्साह और जोश, ढोल-ढमाकों के नाचते हुए छात्रसंघ चुनाव में युवाओं ने मतदान किया। सभी संस्थाओं में प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। प्रत्याशियों-कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के बीच परस्पर नारेबाजी, नाराजगी और तनातनी नजर आई। छात्रनेता कई बार आमने-सामने हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तत्काल खदेड़ दिया।

सुबह से ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, दयानंद कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रत्याशी और विद्यार्थी सडक़ों पर जुट गए। छात्र-छात्राओं ने कतारों में लगकर मतदान किया। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही। इससे छात्र संगठन, प्रत्याशी और कार्यकर्ता चिंतित दिखे। सभी संस्थाओं में नौजवानों ने दौड़ते-भागते हुए वोट डाले।

ये भी पढ़ें

छात्र संघ चुनाव 2018 : आठ सौ पुलिसकर्मी रखेंगे छात्रसंघ चुनाव पर नजर, रात से ही बाहरी तत्वों को नहीं मिलेगी शहर में एंट्री

कोषालय-थानों में रखवाई पेटियां

चुनाव के बाद राजकीय महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य संस्थाओं ने मतपेटियों को जिला कोषालय अथवा पुलिस थानों में रखवाया। मतपेटियां, चाबी और संबंधित दस्तावेजों को भी जमा कराया। एमडीएस यूनिवर्सिटी ने भी ओएमआर शीट (मतपत्र) सिविल लाइन्स थाने के हवाले किए। अब 11 सितम्बर को मतपेटियां मतगणना के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय में भिजवाई जाएंगी। पेटियों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दौड़ी घरों तक कार-जीप
छात्रनेताओं और उनके समर्थकों वाहनों का जमकर इस्तेमाल किया। ओपन जिप्सी, जीप, पजेरो, फाच्र्यूनर, ऑडी जैसी गाडिय़ां मतदाताओं (विद्यार्थियों) को लेने उनके घरों तक पहुंची। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मतदान के बाद छात्र-छात्राओं को वापस छोड़ा। इनके अलवा बुलेट, तेज रफ्तार वाली बाइक्स भी दौड़ती रही। सभी कॉलेज और मदस विश्वविद्यालय के बाहर यही हाल दिखा। हालांकि पुलिस ने वाहनों को परिसरों के आसपास खड़ा नहीं रहने दिया।

कई बार नारेबाजी-तनातनी
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के आसपास माहौल काफी तनातनी वाला रहा है। यहां एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों और कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी, शक्ति प्रदर्शन का दौर चला। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र एकदूसरे से भिडऩे के मूड में नजर आए। पुलिसकर्मियों को चेतावनी देकर बार-बार छात्रों को मौके से खदेडऩा पड़ा। इसके बावजूद कुछ तनावपूर्ण रही।

इन्होंने संभाली चुनाव में कमान

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नवीन सेानी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाजिद खान, सुनील लारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, भगवान सिंह चौहान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोहन शर्मा, महानगर मंत्री मेहुल गर्ग और अन्य।

ये भी पढ़ें

हाइटेक हुआ चुनाव प्रचार , सोशल साइट्स पर सक्रिय कैंडिडेट्स यूं कर रहे वोट अपील
Updated on:
31 Aug 2018 05:12 am
Published on:
01 Sept 2018 06:32 am
Also Read
View All