
छात्र संघ चुनाव 2018 : आठ सौ पुलिसकर्मी रखेंगे छात्रसंघ चुनाव पर नजर, रात से ही बाहरी तत्वों को नहीं मिलेगी शहर में एंट्री
अजमेर. छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला पुलिस ने भी कमर कर ली है। पुलिस के 800 जवान व अधिकारियों को विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया है। पुलिस की नजर छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की नियत से आने वाले बाहरी तत्वों पर भी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह ने बताया कि मदस विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत ब्यावर, पुष्कर, सरवाड़, केकड़ी, नसीराबाद, मदनगंज किशनगढ़, बिजयनगर, मसूदा, पीसांगन, अजमेर शहर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानन्द कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और श्रमजीवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला पुलिस ने 800 जवान तैनात किए हैं। इसमें पुलिस के साथ आरएसी व होमगार्ड के जवान शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर(शहर) हर्ष रत्नू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पुष्पेन्द्रसिंह सोलंकी छात्रसंघ चुनाव पर नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों मतदान के बाहर मौजूद रहेंगे।
दोपहर 2 बजे तक नाकाबंदी
एसपी सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में बाहरी तत्वों की मौजूदगी को रोकने के लिए गुरुवार रात 9 से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक अजमेर जिले और शहर में विशेष नाकाबंदी की गई। इसमें पुष्कर रोड क्रिश्चियन गंज थाना और जयपुर रोड पर सिविल लाइन्स, अलवर गेट, आदर्शनगर थाना पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। ताकि बाहरी तत्वों के प्रवेश पर निगरानी रखी जा सके।
अभय कमांड सेंटर से निगरानी
एसपी सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले छात्रों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अभय कमांड सेंटर के दायरे में आने वाले शहर के महाविद्यालय व सडक़ों पर भी विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 Aug 2018 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
