अजमेर

Student union election: 15 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स चुनेंगे अपनी सरकार, अब 31 अगस्त का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Aug 24, 2018
voter list release
voter list release

अजमेर.

छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को सभी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मतदाता सूची जारी हुई। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सूची में नाम तलाशे।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 31 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सभी संस्थाओं में गुरुवार को अंतरिम मतदाता सूची लगाई गई थी। सुबह सूची लगते ही विद्यार्थी ढूंढने में व्यस्त हो गए। कई विद्यार्थियों ने नोटिस बोर्ड पर लगी सूची और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली।

लगाई अंतिम सूची
कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदाता सूची पर आपत्ति ली गई। चुनाव समिति और प्रॉक्टर बोर्ड इनका निस्तारण किया। इसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कियाग या। अंतिम सूची में सभी संस्थाओं में करीब 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं। यह मतदाता (विद्यार्थी) 31 अगस्त को चुनाव में मतदान कर सकेंगे।


आईकार्ड देखने के बाद प्रवेश

सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की जांच शुरू हो गई है। शिक्षकों की समिति सदस्यों ने मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के परिचय पत्र अथवा फीस रसीद देखना प्रारंभ कर दिया। चुनाव तक सभी संस्थाओं में रैली निकालने, पोस्टर चिपकाने, पेम्पलेट बांटने पर रोक रहेगी। बाहरी व्यक्ति संस्थाओं में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। नियमित विद्यार्थियों को सत्र 2018-11 का परिचय पत्र अथवा फीस की चालान कॉपी रखनी होगी।

एसपीसी-जीसीए में सर्वाधिक मतदाता
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में अन्य संस्थाओं के मुकाबले सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां 8 हजार 480 विद्यार्थी हैं। यह स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. एस. के. गुप्ता के अनुसार कॉलेज में रैली, पोस्टर-पेम्पलेट लगाने, नारेबाजी-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इसकी अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कॉलेज में करीब 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विवि में हुई बॉम की बैठक
अजमेर.महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रबंध मंडल (बॉम) की बैठक हुई। इसमें कुलपति सर्च कमेटी के लिए सदस्य का नाम तय हुआ।

Published on:
24 Aug 2018 02:00 pm