जयपुर

अजमेर में स्टूडेंट यूनियन लीडर ने लगाई फांसी, पीछे छोड़ गया कई सवाल

दयानंद कॉलेज का था छात्रसंघ अध्यक्ष। संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर की आत्म हत्या।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2017, 4:25 PM IST
student union leader committed suicide in ajmer
student union leader committed suicide in ajmer

दयानंद कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

सुदर्शन शर्मा दयानंद कॉलेज में 2004-05 के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रहा था। उसने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सैांप दिया।

होटल का था कारोबार

शर्मा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद होटल कारोबार किया। उसका पुष्कर में रेस्टोरेंट था। अपने छात्रसंघ कार्यकाल के दौरान वह काफी लोकप्रिय भी रहा। भाजपा की तत्कालीन सरकार ने साल 2005 में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाई थी।

इसको लेकर शर्मा और अन्य छात्रों ने कई बार आंदोलन भी किए। बाद में कांग्रेस राज में 2010 में छात्रसंघ चुनाव वापस शुरु हुए।

Published on: