अजमेर

काश नहीं करते नेताओं का इंतजार, वरना हो जाता स्टूडेंट्स का ये काम

लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी व्यस्तता बढ़ गई। इसी दौरान मार्च चुनाव आचार संहिता लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 6:32 AM IST
student union office inuagration
student union office inuagration

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन होना मुश्किल है। एक तरफ मौजूदा सत्र 30 अप्रेल को खत्म होगा। दूसरी ओर चुनाव आचार संहिता के चलते नेताओं का आना मुश्किल है।

बीते साल हुए छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोकेश गोदारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा शिवनेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, राहुल राजपुरोहित महासचिव और निहारिका उपाध्याय संयुक्त सचिव पद पर जीती हैं। छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर अध्यक्ष गोदारा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जनवरी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी। राजे ने तिथि और कार्यक्रम निर्धारण का आश्वासन भी दिया। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी व्यस्तता बढ़ गई। इसी दौरान मार्च चुनाव आचार संहिता लग गई।

दूसरी बार बगैर उद्घाटन के कार्यालय
छात्रसंघ चुनाव के बाद प्रतिवर्ष निर्वाचित पदाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन कराते रहे हैं। वे खासतौर पर कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को बुलाते हैं। लेकिन पिछले छह साल में यह दूसरा मौका है, जबकि छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन नहीं हो पाएगा। साल 2014 में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश घोसल्या ने मार्च में कार्यालय का उद्घाटन कराना चाहा। उन्होंने कार्ड छपवाकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और तत्कालीन शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर को आमंत्रित किया। लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते तैयारियां धरी रह गई। कुछ ऐसा ही हाल इस बार हुआ है।

30 को खत्म होगा सत्र

राजभवन के कलैंडर के मुताबिक सत्र 2018-19 की शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी। इसका अंतिम कार्यदिवस 30 अप्रेल को होगा। छात्रसंघ कार्यकारिणी का गठन भी इसी सत्र के लिए हुआ है। ऐसे में मौजूदा छात्रसंघ कार्यकारिणी का कार्यकाल भी 30 अप्रेल तक ही रहेगा।

Published on: