अजमेर

स्टूडेंट्स बिजी हो जाएंगे एन्ट्रेंस टेस्ट में, मई तक होंगे कई एग्जाम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 7:14 AM IST
entrance exam 2019
entrance exam 2019

अजमेर.

अप्रेल की शुरुआत के साथ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यस्त होने वाले हैं। अब दो महीने तक विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं होंगी। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी जारी होंगे।

अप्रेल में सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन्स की द्वितीय चरण की परीक्षा होगी। पेपर-2 (बी.आर्किटेक्चर/बी-प्लानिंग) परीक्षा 7 अप्रेल को होगी। जबकि पेपर-1 (बीई/बी.टेक) परीक्षा का आयोजन 8, 9, 10, और 12 अप्रेल को होगा।

27 मई को जेईई एडवांस

इसी तरह जेईई एडवांस आईआईटी रुडक़ी के तत्वावधान में 27 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 2.24 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश मिलेंगे। यह परीक्षा पिछले साल की तरह ऑनलाइन कराई जाएगी।

5 मई को नीट

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट)मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) कराएगा। परीक्षा का परिणाम मई अंत या जून में जारी होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले मिलेंगे। मालूम हो कि पिछले साल तक यह परीक्षा सीबीएसई कराता था।

Published on: