अजमेर

मेयो कॉलेज annual function में दिखे ये खूबसूरत नजारें, खूबसूरत प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2018, 12:00 PM IST
students performed in mayo college's annual function
मेयो कॉलेज एनुअल फंक्शन में दिखे ये खूबसूरत नजारें, खूबसूरत प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन


अजमेर. मेयो कॉलेज के 135 वें वार्षिकोत्सव के तहत छात्रों ने नाटक का मंचन किया। सशक्त संवाद, पटकथा और अभिनय के बूते छात्रों ने अपना कौशल दिखाया।बीकानेर पवेलियन पर डॉ. जेकल एंड मिनिस्टर हाइड का मंचन किया गया। नाटक में बुद्धिमान वैज्ञानिक डॉ. जेकल की कहानी मंचित की गई। इसमें रोजमर्रा के जीवन की नीरसता, थकान और परेशानियों जैसे दृश्यों को बखूबी उठाया गया। कलाकारों ने समझाया कि जिंदगी में मेहनत के बूते कामयाबी पाई जा सकती है। नाटक में व्यंग्य, क्रोध, रोमांच, मित्रता और अन्य भावों को कलकारों ने खूबसूरती से पेश किया।

नाटक ने जिंदगी के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू का अक्स भी खींचा। उत्कृष्ट अभिनय के लिए भानुप्रताप सिंह शेखावत को महाराव ऑफ कोटा मेडल (ड्रेमेटिक्स) प्रदान किया गया। इससे पहले मेयो कॉलेज गवर्निंग कौंसिल के अध्यक्ष बृजराज सिंह ने वार्षिकोत्सव और ओल्ड बॉयज डे का शुभारंभ किया। निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस. एच. कुलकर्णी ने धन्यवाद दिया। इससे पहले पूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच स्क्वैश और टेनिस के मैच हुए।

वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण आज
मेयो कॉलेज में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को होगा। इस दौरान सवाई मानसिंह पोलो पवेलियन में घुड़सवारी, योग और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान अशोक कुमार ध्यानचंद होंगे। शाम को कांगड़ा एम्फीथियेटर में संगीत संध्या का आयोजन होगा।

Published on: