अजमेर

मतदाताओं को स्वीप गतिविधियों से किया जागरूक , निर्वाचन की दिलायी शपथ

https://www.patrika.com/ajmer-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 5:29 PM IST
students took oath for voting in election
मतदाताओं को स्वीप गतिविधियों से किया जागरूक , निर्वाचन की दिलायी शपथ

अजमेर. विधानसभा चुनाव के तहत जिलेभर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेक आयोजन हुए। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बडली में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं युवा बच्चो को निर्वाचन की शपथ दिलायी गई। नांदसी ग्राम पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता एवं मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अजमेर में सेन्ट्रल गल्र्स स्कूल की बालिकाओं द्वारा लॉयंस क्लब के सहयोग से स्वीप के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कल्याणीपुरा स्कूल में रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया। श्रीनगर रोड अजमेर स्थित राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में भी बुधवार को रंगोली, नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता शपथ के आयोजन किए गए।

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय होकरा, गोविंदगढ़ पीसांगन,पिचौलिया, नरवर, बबाईचा, बडली बिजयनगर, में भी बुधवार को डीसीईएल टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेड़ा कवंरजी में चुनावी पाठशाला में मतदाता जागरूकता के लिए दीपदान कार्यक्रम हुआ। जबकि सातोलाव में मतदाता क्विज आयोजित की गई।

Published on: