अजमेर

गर्मी का कहर: कलक्टर को बदलना पड़ा स्कूलों का समय

अब केवल तीन घंटे ही होगी पढ़ाई स्टूडेंट की हुई मौज

2 min read
Apr 30, 2022
कलक्टर अंकल ने समझी बच्चों की परेशानी, गर्मियों में बदला स्कूलों का समय

अजमेर. वर्तमान में अजमेर जिले में भीषण गर्मी व लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते जिला कलक्टर अंशदीप ने जिले के सभी राजकीय, निजी एवं सीबीएसई बोर्ड से संबंधित सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकाल तक चलने वाली प्ले / नर्सरी/ एलकेजी, कक्षा 1 से 4 व कक्षा 6 तथा कक्षा 7 कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षाए व कक्षांए सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद छुटटी होगी।

5वीं,8वीं,9वीं ,11वीं की परीक्ष्ा तय समयानुसार होंगी

आयोजित होने वाली पांचवी व आठवी बोर्ड परीक्षा तथा समान परीक्षा योजनान्तर्गत कक्षा 9 व 11 की परीक्षायें निर्धारित समय विभाग चकानुसार सम्पादित होगी।

एडीएम सिटी को पालना के निर्देश

जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को निर्देशित किया है कि वे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से अजमेर शहर में उपरोक्तानुसार विद्यालयों में आदेश की पालना कराए। उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने- अपने उपखण्ड क्षेत्र आदेश की पालना करवानी होगी।

गर्मी के कारण नरेगा का समय बदला
सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम
अजमेर.भीषण गर्मी को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य का समय प्रातः 6 बजे से निर्धारित किया गया है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्य समय में गर्मी को देखते हुए परिवर्तन किया गया है। जिले में गर्मी के कारण नरेगा योजना के कार्यों का समय प्रातः 6 से दोपहर एक बजे तक (विश्रामकाल रहित) रहेगा। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

अग्रेषित कर सकेंगे उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन
अजमेर. शैक्षणिक सत्र 2021-22 के उत्तर मैट्रिक छात्रावृत्ति के आवेदन पत्रों को अग्रेषित करने का शनिवार को अंतिम दिवस है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रफुल्ल चंद्र चैबीसा ने बताया कि अजमेर जिले के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर एवं संस्थाओं एवं महाविद्यालयों द्वारा अपने स्तर से आक्षेपित किए गए अनुसूचित जाति के आवेदन पत्रों का निस्तारण शनिवार तक किया जाना है।

Published on:
30 Apr 2022 07:21 pm
Also Read
View All