4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Govt Jobs 2026 : राजस्थान में जुलाई तक 9737 पदों की भर्ती परीक्षा, 5 लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

Rajasthan Govt Jobs 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग चालू मई से जुलाई तक 9737 पदों की भर्ती परीक्षाएं कराएगा। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाएं होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
recruitment-exams

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Govt Jobs 2026 : अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग चालू मई से जुलाई तक 9737 पदों की भर्ती परीक्षाएं कराएगा। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाएं होंगी। इस साल के कलेंडर में अब आयोग के पास सिर्फ सात परीक्षाएं बकाया हैं। नई भर्तियों पर भी अभ्यर्थियों-आयोग की निगाहें टिकी हैं।

साल 2026 के भर्ती कलेंडर में 12 हजार 143 पदों की परीक्षाएं शामिल की गई हैं। इनमें जनवरी से अप्रेल तक 2430 पदों की भर्ती परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब मई से नवम्बर तक की 9713 पदों की भर्ती परीक्षाएं बाकी हैं। आयोग ने कलेंडर में 29 नवम्बर, 6 और 27 दिसम्बर की तिथियां अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित कर रखी हैं।

नहीं मिली नई भर्तियां

साल 2026 के चार माह बीत चुके हैं। आयोग को इस साल की नई भर्तियां नहीं मिली हैं। इनमें आरएएस और अधीनस्थ सेवा सहित अन्य विभागों की भर्तियां शामिल हैं।

मई से जुलाई तक यह परीक्षाएं

प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (मा.शिक्षा) (3225 पद)- 31 मई से 16 जून

वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) (6500 पद)- 12 से 18 जुलाई
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) परीक्षा (12 पद)- 26-27 जुलाई

अन्य पदों की परीक्षाएं

सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) परीक्षा (113 पद)- 30 अगस्त

निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स (कारखाना-बॉयलर्स) परीक्षा (13 पद)- 20 सितम्बर
सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) (28 पद)- 13 से 16 अक्टूबर

संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास)परीक्षा (12 पद)- 15 नवम्बर
(तिथियां आयोग के अनुसार)

जरूरत होगी इन संसाधनों की

300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र
1 हजार वीडियोग्राफर, सीसीटीवी
3 हजार से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी

3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी

500 से ज्यादा वाहन और अन्य साधन