अजमेर

केन्द्रीय श्रम मंत्री यादव के स्वागत में उमड़े समर्थक

बांदरसिंदरी, किशनगढ़ में जगह-जगह स्वागत, जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता

less than 1 minute read
Aug 20, 2021
केन्द्रीय श्रम मंत्री यादव के स्वागत में उमड़े समर्थक

अजमेर. केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने के बाद अजमेर में पहली बार आगमन पर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। जयपुर से जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव का अजमेर जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही साफा बांधकर, पुष्पवर्षा कर, तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। बांदरसिंदरी, किशनगढ़ टोल नाके के बाद किशनगढ़ में जगह-जगह स्वागत के लिए भाजपाई उमड़े। उनके समर्थकों के साथ आमजन ने भी स्वागत किया है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अजमेर के सांसस भागीरथ चौधरी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा सहित अन्य नेता भी साथ हैं। अजमेर आगमन पर उनके साथ विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, विधायक सुरेश सिंह रावत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा भी रहे।

केन्द्र सरकार की योजनाओं

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आमजन के लिए शुरू की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।

यहां पर भी कार्यक्रम प्रस्तावित

गगवाना, ,कायड़ चौराहा, पुष्कर सरोवर पूजन, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन, अजमेर के महाराणा प्रताप स्मारक, रीजनल कॉलेज, वैशालीनगर के बाद जवाहर रंगमंच पर यादव का सम्मान होगा।

Published on:
20 Aug 2021 03:25 pm
Also Read
View All