अजमेर

स्टूडेंट्स का कोर्स पूरा कराएंगे टीचर्स, कुछ यूं हो रही है तैयारी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 13, 2019
teachers depute in college
mp government teachers jobs 2019

अजमेर.

कॉलेज शिक्षा निदेशालय सत्र 2018-19 में विभिन्न कॉलेज में कोर्स पूरा कराने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप सकता है। इसकी सूची जनवरी अंत या फरवरी में जारी होगी।

प्रदेश के विभिन्न कॉलेज में विषयवार पर्याप्त शिक्षक नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने संभाग और जिला स्तरीय कॉलेज के सह आचार्य और सहायक आचार्यों को कोर्स पूरा कराने के लिए भेजने का फैसला किया है। इनमें अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कॉलेज शामिल होंगे। इन कॉलेज शिक्षकों का 15 से 20 दिन तक दूसरे कॉलेज में पदस्थापन किया जाएगा। यह कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय से जुड़े विषयों का कोर्स पूरा कराएंगे।

चुनाव के चलते पढ़ाई प्रभावित
प्रदेश में पिछले साल विधानसभा चुनाव के चलते कॉलेज में पढ़ाई प्रभावित हुई थी। कई कॉलेज शिक्षकों की नवंबर-दिसंबर में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते नियमित क्लासेज नहीं लग सकी थी। इसके अलावा दिसंबर में सात दिन के शीतकालीन अवकाश रहे। इन सबको देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह योजना बनाई है।

Published on:
13 Jan 2019 08:15 am