
जयपुर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के प्रिंसिपल डॉ. अनिल जैन ने राजकीय जनाना अस्पताल का निरीक्षण कर लेब्रोरट्री स्थापित करने के लिए दो जगह चिन्हित की। जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ. कांती मेहरदा और अन्य को इनमें से एक जगह चिन्हित कर जल्द लैब शुरू करने के निर्देश दिए। प्रिंसिपल डॉ. जैन के अनुसार अब जनाना अस्पताल में मरीजों और परिजनों को जांच के लिए सैंपल लेकर सैंट्रल लैब में नहीं जाना पड़ेगा। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के अजमेर दौरे के तहत जनाना अस्पताल में लैब्रोरेट्री स्थापित करने की मांग कांग्रेस के घोषणा पत्र में आने पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जैन जनाना अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऑपेरशन थिएटर के पास और मेडिसिन विभाग के पास जगह चिन्हित की।