अजमेर

ठंड दिखाने लगी अपना रंग, आसमान में हल्की धुंध से हुआ मौसम खुशनुमा

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 11:04 AM IST
Winter was increased in Thar, Shadow Fog
Winter was increased in Thar, Shadow Fog

अजमेर. नवम्बर के दूसरे पखवाड़े में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को भी हवा में ठंडापन बना रहा। दोपहर में तीखी धूप ने कचोटा। न्यूनतम तापमान लुढकक़र 14.0 डिग्री पर पहुंच गया। मुकाबले इसमें चार डिग्री की गिरावट आ गई।


अलसुबह से आसमान में हल्की धुंध छाई रही। हवा में ठंडापन और नलों में पानी भी बर्फीला महसूस हुआ। वाहनों और पेड़-पौधों पर हल्की नमी भी दिखी। सूरज निकलने के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ। दोपहर बाद पैनी धूप शरीर को कचोटती रही। शाम ढलते ही सर्दी फिर बढ़ गई। देर रात शहर में कई जगह सडक़ों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। रात के तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की गिरावट होने से सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा।

पिछले साल जैसे हाल

नवम्बर में मौसम का हाल बीते साल की तरह है। 10 से 16 नवम्बर के दौरान न्यूनतम तापमान 14.5 से 18.8 डिग्री तक था। इस बार भी स्थिति बीते साल जैसी है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते इस बार नवम्बर में ठंडक बढ़ी है। ऐसे में दिसम्बर और जनवरी में भी कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है।

Published on: