अजमेर

अजमेर में सूरज ने बरसाई आग, पारा उछला

www.patrika.com/rajasthan_news 41 डिग्री के पास पहुंचा
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 6:59 PM IST
41 डिग्री के पास पहुंचा
तपन से बचने के जतन

अजमेर. चैत्र में सूरज जमकर तमतमा रहा है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक गर्माहट ने परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल नहीं दिखी। अधिकतम तापमान उछलता हुआ 40.4 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार एक सप्ताह से पारा 35 से 39 डिग्री के बीच कायम है।
सुबह सूरज निकलते ही गर्मी ने सताना शुरू कर दिया। दोपहर तक धूप में तीखापन और गर्माहट बढ़ गई। लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। सड़कों पर भी ज्यादा चहल-पहल नहीं रही। शाम तक धूप के तीखेपन ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। लगातार 35 डिग्री के पार

पारा आठ दिन से 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। बीते महीने ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। अप्रेल के शुरुआत से सूरज के तमतमाने से गर्मी के तेवर तीखे रहने की आसार हैं। मालूम हो कि वर्ष 2018 में 19 मई सबसे गर्म दिन था। इस दिन अजमेर में अधिकतम तापमान पचास साल का रिकॉर्ड तोड़कर 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

Updated on:
3 Apr 2019, 6:59 PM IST
Published on: