अजमेर

एयरपोर्ट पर मिले दस लाख रुपए, अफसर लाए थे जम्मू-कश्मीर से

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Mar 06, 2019
CASH FOUND ON AIRPORT
CASH FOUND ON AIRPORT

अजमेर/मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को चैकिंग के दौरान जम्मू एंड कश्मीर बैंक के दो अधिकारियों के पास दस लाख रुपए मिले। इसकी सूचना पर इनकम टैक्स विभाग की टीम भी एयरपोर्ट पहुंची, जांच में संतुष्टी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

उतरे थे फ्लाइट से
दिल्ली से किशनगढ़ शाम की फ्लाइट में जम्मू-कश्मीर के निवासी एवं जम्मू एंड कश्मीर शाखा के दो अधिकारी भी उतरे। चैकिंग के दौरान उनके पास दस लाख रुपए मिले। जानकारी मिलने पर अजमेर से इनकम टैक्स विभाग की टीम मौके पर पहुुंची और उनसे रुपयों के बारे में पूछताछ की।

बताया बैंक के बारे में
पूछताछ में दोनों ने खुद को जम्मू एंड कश्मीर बैंक शाखा के अधिकारी बताया और अजमेर में बैंक शाखा का एटीएम खुलने की जानकारी दी। उन्होंने टीम को बताया कि इसी एटीएम में नोट डालने के लिए वह यहां आए हैं। काफी पूछताछ और नकदी परिवहन की मंजूरी आदि से जुड़े कागजात दिखाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया

Published on:
06 Mar 2019 09:44 am