30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shamefull: स्कूली छात्र को दी पहले लिफ्ट, बाद में किया उसके साथ गंदा काम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
sexual harresment case

sexual harresment case

अजमेर.

गेगल थाना पुलिस ने स्कूली छात्र से कुकर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बपर्दा रखा है। उसकी छात्र के सामने शिनाख्त परैड करवाई जाएगी। पुलिस आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।

थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह कमांडो ने बताया कि स्कूली छात्र से दुष्कर्म के मामले में भूड़ोल निवासी महेन्द्र उर्फ पोल्या को गिरफ्तार किया। आरोपी की पांच दिन से तलाश थी। मामले में भूड़ोल क्षेत्र के युवक ने छोटे भाई के साथ लिफ्ट देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खास बात यह रही कि आरोपी महेन्द्र ने वारदात के वक्त भी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। उसने पीडि़ता छात्र को बाइक पर लिफ्ट देते वक्त कपड़ा बांध रखा था। आरोपी को भी बापर्दा रखा है। पुलिस आरोपित से पड़ताल में जुटी है।

ग्रामीणों ने की पहचान

प्रकरण दर्ज किए जाने तक पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थी लेकिन अनुसंधान में छात्र ने लिफ्ट दिए जाने वाले स्थान पर बाइक सवार का नाम महेन्द्र बताया। इसके बाद जब पुलिस ने तफ्तीश की तो ग्रामीणों ने छात्र को लिफ्ट देने वाले नाम और पहचान उजागर हो गई। वहीं पुलिस को घटनस्थल पर आरोपित का पहचान पत्र, फोटो मिल गया। जिससे पुलिस के पास पुख्ता और पर्याप्त सबूत मिल गए।

गगवाना पुलिया से गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महेन्द्र को गगवाना के निकट राजमार्ग स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपित भाग में फिराक में था। पुलिस ने रविवार को अदालत में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया।