अजमेर

विवाहिता का पुष्कर सरोवर में मिला शव,मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा, ससुराल व पीहर पक्ष दोनों चुप

आखिर मृतका डिंपल पुष्कर सरोवर तक कैसी पहुंची,उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर दी। पुलिस ने डूबने से मौत मानकर जांच जारी रखी है।

less than 1 minute read
Aug 07, 2021
विवाहिता का पुष्कर सरोवर में मिला शव,मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा, ससुराल व पीहर पक्ष दोनों चुप

अजमेर/पुष्कर. देवनगर रोड स्थित सर्वेश्वर कॉलोनी निवासी डिंपल (28) पत्नी सूर्य प्रकाश की पुष्कर सरोवर में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेश मीणा ने पुलिस मित्र व पुरोहितों की मदद से महिला का शव सरोवर से बाहर निकलवाकर कानूनी कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे सूचना मिलते ही पुलिस मित्र इंचार्ज अमित भट्ट एवं टीम तथा पुराहितों की मदद से शव बाहर निकाला गया। विवाहिता के सुसराल पक्ष वालों ने डिंपल के रूप में पहचान की। विवाहिता का पीहर ब्यावर बताया।

पीहर व ससुराल पक्ष मौन

पृथम दृष्टया डिंपल का सरोवर में जाकर आत्महत्या कराना माना जा रहा है, लेकिन वह घाट पर कैसे पहुंची तथा पुष्कर सरोवर में कैसे डूबी। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार विवाहिता की घटना को लेकर ससुराल व पीहर दोनों की पक्ष की ओर से कोई आशंका व्यक्त नहीं की गई है। जो हादसे को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल डूबने से मौत होना मानकर रिपार्ट दर्ज की है

Published on:
07 Aug 2021 12:26 am
Also Read
View All