ग्रहण समाप्ति के बाद लोग करेंगे स्नान और पूजा पाठ
अजमेर.
26 दिसंबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा। पौष कृष्ण पक्ष अमावस्या गुरुवार, मूल नक्षत्र, वृद्धि योग, नागकरण की साक्षी में कंकण आकृति का सूर्य ग्रहण होगा। गुरुवार को सुबह सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण देश के कई हिस्सों में खंडग्रास सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा। ग्रहण काल 2 घंटे 52 मिनट का होगा। यह सुबह 8.04 मिनट से शुरू होकर 10.56 तक चलेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद लोग स्नान और पूजा-पाठ करेंगे।
पुरोहितों के अनुसार जब सूर्य ग्रहण होगा तब धनु राशि में छह ग्रह एकसाथ रहेंगे। ऐसा करीब 599 साल बाद होगा। अगला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को होगा।
सूतक काल शुरू
धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्यग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। इस लिहाज से बुधवार रात्रि 8 बजे से सूतक काल शुरू हो गया। यह ग्रहण के मोक्ष के बाद समाप्त होगा। इस दौरान कोई पूजा-पाठ नहीं होगा। ग्रहण के मोक्ष के बाद लोग स्नान, घरों की साफ-सफाई करेंगे।
सूतक में बंद रहेंगे मंदिर के कपाट
पुष्कर . ब्रह्मा मंदिर के कपाट बुधवार रात 8 बजे बाद सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू होने के साथ ही बंद कर दिए गए। अगले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद मंदिर के कपाट खोले जाएंगे तथा दर्शनार्थियों को ब्रह्मा-गायत्री प्रतिमाओं के दर्शन हो पाएंगे। ब्रह्मा मंदिर अस्थायी प्रबंध कमेटी की सचिव देविका तोमर ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1.30 से लेकर अपराह्न 3 बजे तक कपाट बंद नहीं होंगे तथा दर्शन यथावत होते रहेंगे।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव-
मेष .परेशानियां बढ़ेंगी, साथ ही उन्हें किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है।
वृषभ . वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी ।
मिथुन : व्यापार में नुकसान हो सकता है,तबीयत का ध्यान रखें।
कर्क : शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे और साथ ही उन्हें करियर में उन्नति भी मिलेगी।
सिंह : संतान से कष्ट हो सकता है, पुराने विवाद उबरेंगे।
कन्या : विदेश यात्रा के योग बनेंगे,परिवार में मांगलिक कार्य होगा।
तुला : मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही सिरदर्द से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक - नए काम की शुरुआत कर सकते हैं लाभ मिलेगा।
धनु - सेहत खराब ओर चोटादि के योग बन सकते है।
मकर - परिवार के माँगलिक कार्यों में खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुंभ .पारिवारिक कलह ,मानसिक तनाव ,खर्च बढेगा।
मीन - नौकरीपेशा वालो को परेशानी,मान हानि हो सकती है।