अजमेर

Rape charges-पीडि़ता ने सेम्पल देने से किया इन्कार

अजमेर डेयरी अध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार के आरोप का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 3:00 AM IST
Rape charges-पीडि़ता ने सेम्पल देने से किया इन्कार
Rape charges-पीडि़ता ने सेम्पल देने से किया इन्कार

अजमेर. अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी के खिलाफ बलात्कार के आरोप का मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला कर्मचारी ने मेडिकल मुआयने के दौरान सेम्पल देने से इन्कार कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने पीडि़ता का देर रात जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया था।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम भीलवाड़ा निवासी व अजमेर सरस डेयरी में संविदा महिला कर्मी ने डेयरी अध्यक्ष चौधरी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज की कार्रवाई करने के बाद देर रात पुलिस ने पीडि़ता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची। जहां पीडि़ता ने मेडिकल ज्यूरिस्ट को अपना यौन हिंसा संबंधित सेम्पल देने से इन्कार कर दिया। पुलिस आखिर पीडि़ता को बिना सेम्पल दिए वापस ले गई।

सेम्पल नहीं देना चाहती
सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता ने मेडिकल ज्यूरिस्ट को लिखित में दिया कि 'मैं बिना किसी दबाव के यौन हिंसा से संबंधित सेम्पल नहीं देना चाहती हूं।Ó पीडि़ता की ओर से लिखित में देने पर चिकित्सकों ने भी बिना जांच उसको पुलिस के साथ भेज दिया।

इनका कहना है

पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। सेम्पल देना न देना पुलिस अनुसंधान का विषय है।
-गोमाराम, प्रभारी रामगंज थाना

Published on: