अजमेर

दोपहर को अंधड़ और बूंदाबांदी से शाम को मौसम हुआ सुहाना

लोगों को तेज गर्मी से मिली थोड़ी राहत - पारा भी गिरकर 40 डिग्री से नीचे पहुंचा शहर सहित जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में शाम को धौलपुर में मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2022, 1:45 AM IST
Weather changed in Hadoti : शाम को धूल भरी हवा चली, बूंदी में बारिश
Weather changed in Hadoti : शाम को धूल भरी हवा चली, बूंदी में बारिश

धौलपुर. शहर सहित जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में शाम को धौलपुर में मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। हालांकि न्यूनतम पारा 25 के पार ही रहा। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा। सुबह से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर अपना लिए। दोपहर ढ़ाई-तीन बजने तक शहर में आंधी का मौसम बनने लगा। करीब सवा तीन बजे तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। करीब आधा घंटा आंधी का दौर रहने के बाद तेज बौछार होने लगीं। हालांकि बौछार कुछ ही समय के लिए हुईं, लेकिन इनसे मौसम में एकदम से परिवर्तन आ गया। ठंडी हवा चलने लगी। ऐसे में लोगों को लू के थपेड़ों से मुक्ति मिली। शुक्रवार को अधिकतम पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

शाम को गुलजार हुए मचकुंड और पहाड़

मौसम में आए बदलाव का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शहर के मचकुंड और पहाड़ वाले बाबा पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पहाड़ पर ठंडी हवा के बीच लोगों ने जमकर सेल्फी खींची। बाजारों में भी लोगों की खासी चहल-पहल देखी गई। काफी दिन बाद मौसम में हुए इस बदलाव का लोगों ने आनन्द उठाया।

आज से फिर गर्मी के तेवर

शनिवार से गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है। जिले में लू का दौर भी फिर से शुरू होने की आशंका है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 7 से 9 मई तक कई जिलों में हीटवेव की आशंका है।

Published on: