अजमेर

नकदी जेवरात सहित नल और बिजली का सामान भी ले गए चोर

सूने मकानों में चोरों ने की वारदातें
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 11:29 AM IST
theft in ajmer: cash, gold and other things
नकदी जेवरात सहित नल और बिजली का सामान भी ले गए चोर

शहर में चोरी (chori) की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोर सूने मकान की चार दीवारी की फेंसिंग काट नल व बिजली का सामान उखाड़ ले गए। वहीं वैशालीनगर क्षेत्र में सूने मकान में दाखिल होकर लाखों रुपए की ज्वैलरी-नकदी (jwellery) पर हाथ साफ कर गए। दोनों वारदात में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस (police) ने चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
छज्जे पर चढकऱ काटी जाली
चोरों ने चोरी की वारदात वैशालीनगर छतरी योजना निवासी राजेन्द्र जैन के मकान में अंजाम दी। चोर (chor) मकान के छज्जे पर चढकऱ बालकनी (bolcony) तक पहुंच गया। यहां बालकनी में खिडक़ी में लगी लोहे की जाली काटकर दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल हो गया। यहां स्टोर रूम में रखी अलमारियों का ताला तोडकऱ इत्मीनान से करीब दस तोला सोने (gold) के जेवरात व एक लाख 40 हजार रुपए की नकदी (cash) चोरी कर ले गए। मामले में जैन ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी पर डाली रोशनी
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि चोर वारदात अंजाम देने से पहले रैकी की। वह पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी (cctv) कैमरे से बचने के लिए टॉर्च लेकर आया। उसने टॉर्च की रोशनी सीधे सीसीटीवी पर डाली, जिससे उनका चेहरा साफ न नजर आए।

6 फीट ऊंची दीवार की फेंसिंग (fencing) काटी
वैशालीनगर करणी विहार निवासी डॉ. जगदीश सिंह चारण का जनाना रोड माकड़वाली में मकान है। डॉ. चारण ने बताया कि मकान की 6 फीट ऊंची दीवार पर लोहे के तार की फैंसिंग (fencing) लगी हुई है। चोर 6 फीट ऊंची दीवार पर लगी दीवार की फैंसिंग काट भीतर दाखिल हुए। यहां से बिजली व नल फिटिंग का सामान खोलकर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने डॉ. चारण की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

Published on: