अजमेर

अजमेर किले में होगा ऐसा बदलाव कि देखने आएंगे दूर से लोग

स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत 92 करोड़ के टेंडर आमंत्रित शहर में पांच स्थानों का होगा ब्यूटीफिकेशन

less than 1 minute read
Jan 09, 2020
अजमेर किले में होगा ऐसा बदलाव कि देखने आएंगे दूर से लोग

अजमेर. शहर में स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 92.92 करोड़ के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। एसीईओ चिन्मयी गोपाल ने बताया कि अजमेर के किले का सौन्दर्यीकरण, आनासागर के आस-पास सीवरेज लाइन बिछाना और पांच स्थानों का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों का 9 महीने से दो साल का समय निर्धारित किया गया। इसका मुख्य फायदा आनासागर में गिरने वाले नालों से मुक्ति के रूप में मिलेगा।
सीवरेज लाइन पर खर्च होंगे 86.72 करोड़

स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर झील के आस-पास बसी कॉलोनियों में सीवरेज बिछाई जाएगी। इसमें ईदगाह, चौरसियावास, रातीडांग, अलखनंदा कॉलोनी, रीजनल कॉलेज के कुछ क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाई जानी है। इस पर करीब 86.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उल्लेखनीय है कि आनासागर झील में 12 नालों का पानी सीधे ही गिर रहा है। उक्त कार्य के पूरा होने से आनासागर झील में गिरने वाले गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी।

किले पर खर्च होंगे 4.4 करोड़

अजमेर के किले के सौन्दर्यीकरण पर 4.4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत किले की दीवार, उसके पास पुरानी गौशाला सहित आस-पास के क्षेत्र के हेरिटेज भवन को दुरुस्त करने सहित सौन्दर्यीकरण शामिल है। उक्त कार्य को पूरा करने के लिए 9 महीने का समय निर्धारित किया गया है।
शहर के पांच स्थानों को होगा सौन्दर्यीकरण

स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की पांच मुख्य जगहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 2.16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत आनासागर लिंक रोड, रीजनल कॉलेज एसटीपी के पास, जयपुर रोड सहित पांच स्थानों पर सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाए जाएंगे। यह कार्य तीन महिने में पूरा करने होंगे।

Published on:
09 Jan 2020 09:47 pm
Also Read
View All