अजमेर

प्रदेश में ये नौ कलक्टर नहीं सुनते मंत्री जी की बात, इसलिए करते हैं आदेशों की अवहेलना

www.patrika.com/ajmer-news/
2 min read
Sep 13, 2018
these nine collectors neglect minister's orders
प्रदेश में ये नौ कलक्टर नहीं सुनते मंत्री जी की बात, इसलिए करते हैं आदेशों को अवहेलना

दिलीप शर्मा /अजमेर.किसी विभाग के मंत्री के आदेश उस विभाग की प्रणाली चलाने के लिए सर्वोपरि होते हैं। इनका अक्षरश: पालन करना ही होता है लेकिन प्रदेश के राजस्व विभाग में स्थिति उलट है। यहां राजस्व मंत्री के आदेशों को नौ जिलों के कलक्टर तो कम से कम नहीं मान रहे हैं। करीब तीन-चार माह पूर्व पटवारियों के तबादला सूची की अनुपालना नहीं हो पाना इसका जीता-जागता सबूत है।

सूची में करीब साढ़े चार सौ पटवारियों में से पचास प्रतिशत पटवारियों को संबंधित जिलों के कलक्टर रिलीव नहीं कर रहे। ऐसे में पटवारी तबादला होने के बावजूद मूल स्थानों पर ही बने हुए हैं। तबादला किए गए पटवारियों में महिला पटवारी भी शामिल हैं। राजस्व मंडल प्रशासन के पास भी कई पटवारियों ने शिकायत की है।

पचास प्रतिशत अटके

राजस्व विभाग ने 30 जुलाई को करीब साढ़े चार सौ पटवारियों के तबादला आदेश जारी किए थे। इनमें कुछ आदेश मई माह में भी किए जा चुके हैं। तबादला किए गए इन पटवारियों को संबंधित जिलों के कलक्टर रिलीव नहीं कर रहे हैं इससे खासी विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है।

खासकर नौ जिलों में तो कलक्टर पटवारियों को रिलीव नहींं कर रहे। इनकी संख्या कुल तबादलों की संख्या का 50 प्रतिशत है। यानी 200 से अधिक पटवारियों को रिलीव नहीं किया जा रहा। खास बात यह है कि इसमें राजस्व मंत्री अमराराम का गृह जिला बाड़मेर भी शामिल है। बाड़मेर के तहसीलदारों के आदेश तो मई माह में ही हो गए थे।


संभागीय आयुक्त के आदेशों की अनदेखी

संभागीय आयुक्त ने 14 मई को मुकेश गुर्जर, मनोज कुमार भाटी व चंद्रकांता शर्मा को भीलवाड़ा से अजमेर व भैंरूराम जाट का टोंक तबादला किया लेकिन उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर पटवारियों ने राजस्व मंडल को भी शिकायत दर्ज कराई है।
इन जिलों के क लक्टर नहीं कर रहे रिलीवजिला कलक्टर का नाम पटवारियों की संख्या

बाड़मेर - एन. शिवप्रसाद मदान 20

भीलवाड़ा - शुचि त्यागी 47
चित्तौडगढ़़ - इंद्रजीत सिंह 27.

जैसलमेर - ओम प्रकाश कसेरा 11
पाली - सुधीर कुमार शर्मा 38

प्रतापगढ़ - भंवरलाल मेहरा 19
राजसमंद - श्यामलाल गुर्जर 24

सिरोही - अनुपमा जोरवाल 7
उदयपुर - बिष्णुचरण मलिक 16 इनका कहना है

विभाग के आदेशों की पालना करनी ही पड़ेगी। जिन जगहों से शिकायतें आई हैं वहां के जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह तबादला आदेश अनुसार पटवारियों को रिलीव करे।
-विनीता श्रीवास्तव, निबंधक, राजस्व मंडल

Published on:
13 Sept 2018 01:08 pm