अजमेर

Arrest-हत्या का तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

वारदात के चार माह बाद पुलिस ने दबोचा-रामप्रसाद घाट पर आपसी लेनदेन के झगड़े में युवक की पत्थर से मारकर हत्या मामले में गंज थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Sep 20, 2019
Arrest-हत्या का तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Arrest-हत्या का तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

अजमेर. रामप्रसाद घाट पर आपसी लेनदेन के झगड़े में युवक की पत्थर से मारकर हत्या मामले में गंज थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद दिल्ली में फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसको बापर्दा रखा है। उसकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

थानाप्रभारी जयसिंह ने बताया कि रामप्रसाद घाट पर युवक की हत्या मामले में फरार यू.पी. बनारस बेलपुरा हाल खानाबदोश दिल्ली निवासी मोहम्मद शरीफ (२२) पुत्र शाहिद गाजी को हैडकांस्टेबल लालसिंह, सिपाही रामनिवास ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि २७ अप्रेल को आनासागर रामप्रसाद घाट पर नशेड़ी युवकों ने अपने ही साथी दशरथ की लेनदेन में विवाद होने पर सिर पर पत्थर मार घायल कर दिया था। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराने के बाद २ मई को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर ख्वाजा साहब का चिला के पास खानाबदोश जिन्दगी बसर करने वाले अली असगर, गुजरात मांगरोल मोटामियां हाल अहमदाबाद, तीन दरवाजा से इमरान शेख पुत्र अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया था। उनका तीसरा साथी मोहम्मद शरीफ गाजी फरार हो गया। पुलिस ने चार माह की मशक्कत के बाद आरोपी को दिल्ली में ढूंढ निकाला।

Updated on:
20 Sept 2019 01:25 am
Published on:
20 Sept 2019 04:00 am