अजमेर

अजमेर के इस शख्स ने दीवार फांद कर छुए राष्ट्रपति के पांव, जोधपुर पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड

ajmer news : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जोधपुर दौरे के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस की दीवार फांद कर राष्ट्रपति के पांव छूने वाले व्यक्ति का जोधपुर पुलिस ने पीसांगन थाने से रिकॉर्ड मांगा है। आरोपी अजमेर जिले के पीसांगन का दिनेश रांकावत है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 11:42 PM IST
अजमेर के इस शख्स ने दीवार फांद कर छुए राष्ट्रपति के पांव, जोधपुर पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड
अजमेर के इस शख्स ने दीवार फांद कर छुए राष्ट्रपति के पांव, जोधपुर पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड

पीसांगन.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(ramnath kovind) जोधपुर दौरे के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस की दीवार फांद कर राष्ट्रपति के पांव छूने वाले व्यक्ति का जोधपुर पुलिस ने पीसांगन थाने से रिकॉर्ड मांगा है। आरोपी अजमेर जिले के पीसांगन का दिनेश रांकावत है। वर्ष 2017 में पूर्व काबिना मंत्री सांवरलाल जाट के निधन के बाद उनका शव आजाद पार्क में दर्शनार्थ रखा गया था, उस वक्त भी राकांवत वीआईपी दीर्घा में पहुंच गया था और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के पांव छुए थे।

बताया जा रहा है कि जोधपुर में राष्ट्रपति कोविंद शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अस्थाई डोम में नाश्ता कर रहे थे। तभी पीसांगन थानान्तर्गत सोनिया पोल, खारी बैरी निवासी दिनेशचन्द्र रांकावत (42) पुत्र सागरमल वैष्णव राष्ट्रपति के पास पहुंच गया और उनके पांव छूने लगा। उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। उसके पास प्रवेश पास नहीं था। तलाशी में उसके पास कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। लेकिन बगैर अनुमति सर्किट हाउस में प्रवेश करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जिस तरफ से सर्किट हाउस में घुसा वहां तैनात बीकानेर पुलिस के चार व पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया गया है।

जोधपुर पुलिस ने पीसांगन थाने से भी आरोपी का रिकॉर्ड मांगा है। हालांकि फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकॉड सामने नहीं आया है।

Published on: