अजमेर

Mission Admission- कॉलेज में एडमिशन लेने वालो के लिए यह है खास खबर

प्रवेशार्थी खुद ही जमा करा सकेंगे फार्म
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2019, 8:01 AM IST
college students
Mission Admission- कॉलेज में एडमिशन लेने वालो के लिए यह है खास खबर

अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य ने विभिन्न संकायों के संयोजकों और नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।
प्राचार्य मुन्नालाल अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान और सीबीएसई की ओर से सीधा डेटा आ रहा है। इसके चलते दोनो बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से आने वाले विद्यार्थियों को अपनी अंततालिका का सत्यापन आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की मूल प्रति जमा नहीं करानी होगी। केवल स्कूल से मिली मूल टीसी जमा करानी होगी। टीसी, जाति प्रमाण पत्र, आयप्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की कमी के कारण किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान प्रवेशार्थी ही फार्म जमा करा सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को फेक मैसेज से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश के संबंध में राजएसएमएस से आया मैसेज ही विश्वस्नीय होगा।

Published on: