
अजमेर . तबीजी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। वीडियोकोच बस के पंक्चर टायर को बदलने उतरे चालक, खलासी और एक यात्री तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामगंज थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से अहमदाबाद जा रही वीडियोकोच बस का टायर शुक्रवार सुबह पंक्चर हो गया। बस के चालक भैरू सिंह ने बस रोककर द्वितीय चालक पाली निवासी नानूराम बंजारा, खलासी डूंगरपुर निवासी शंकर मीणा को टायर बदलने के लिए नीचे उतारा। उनके साथ बस में सवार यात्री अहमदाबाद निवासी विकास उप्पल भी उतरा।
इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रोले ने तीनों को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान के बाद बस के द्वितीय चालक पाली भाटों का बास निवासी नानूराम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक विकास और शंकर मीणा के परिजन के आने पर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सिर कुचला, बिखरे लोथड़े
हादसा इतना विभत्स था कि तीनों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। शरीर के अंग ट्रोले की टक्कर से काफी दूर जा गिरे। वहीं नानू का शव ट्रोले में फंसकर काफी दूर तक चला गया। रामगंज थाना पुलिस व हाइवे गश्ती दल ने राहगीर की मदद से शव के टुकड़े समेट जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गनीमत रही कि तेज रफ्तार ट्रोला बस से नहीं टकराया। अन्यथा हादसा इससे बड़ा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गनीमत रही कि तेज रफ्तार ट्रोला बस से नहीं टकराया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गनीमत रही कि तेज रफ्तार ट्रोला बस से नहीं टकराया। अन्यथा हादसा इससे बड़ा हो सकता था।