अजमेर

Train Accident: सियालदाह एक्सप्रेस के चार कोच उतरे पटरी से

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोको पायलट और स्टाफ मौके पर पहुंचा। सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी पहुंच गए।
less than 1 minute read
Dec 25, 2023
Four coaches of Sealdah Express derailed
Four coaches of Sealdah Express derailed

सियालदाह एक्सप्रेस के चार कोच सोमवार सुबह मदार स्टेशन पर पटरी से उतर गए। ट्रेन को यार्ड में ले जाते वक्त हादसा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए। राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल जयपुर-दिल्ली ट्रेन रू बाधित नहीं हुआ है। लेकिन सभी ट्रेन को धीमी गति से गुजारा जा रहा है।

ले जा रहे थे रिवर्स
सुबह 11 बजे सियालदाह एक्सप्रेस के चार कोच को मदार स्टेशन स्थित यार्ड में रिवर्स ले जाया जा रहा था। इस दौरान चार कोच के व्हील पटरी से उतर गए। जोरदार आवाज भी आई। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोको पायलट और स्टाफ मौके पर पहुंचा। सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी पहुंच गए।
शुरू किया राहत कार्य
पटरी से उतरे कोच के लिए क्रेन और श्रमिकों को बुलाया गया। फिलहाल घटनास्थल पर ऑपरेशन जारी है। घर्षण के कारण कुछ सीमेंटेड ब्लॉक भी टूटे हैं। इन्हें भी बदला जाएगा।

पढ़ें यह खबर भी: पशु चिकित्सालय सीज, नदारद पशु चिकित्सकों को नोटिस

अजमेर. राजकीय अवकाश के दिन पशु चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। पशु चिकित्सालय में स्टाफ नदारद पाए जाने पर उन्हें सीज किया गया, वहीं चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि ब्यावर छावनी के बंद पशु चिकित्सालय पर पदस्थापित कार्मिक अनु प्रजापति को फोन करने पर भी उपिस्थत नहीं होने पर चिकित्सालय को सीज किया गया। किशनपुरा में डॉ. रेणु जाट को मुख्यालय पर नहीं रहने व संस्था में अनुपिस्थत रहने पर नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। रामसर में पदस्थापित डॉ. पूजा मीणा को नोटिस की कार्रवाई के लिए निदेशक को लिखा गया। वह पूर्व में भी जांच के दौरान अनुपिस्थत रहीं थीं।

Published on:
25 Dec 2023 11:40 am