अजमेर

पायलट के सामने भिड़े दो कांग्रेसी नेता -जमकर हुआ वाकयुद्ध

डेयरी अध्यक्ष चौधरी व पूर्व पीसीसी सचिव टंडन में जमकर वाकयुद्ध
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2019, 3:54 PM IST
Two Congress leaders in front of the pilot
पायलट के सामने भिड़े दो कांग्रेसी नेता -जमकर हुआ वाकयुद्ध

अजमेर. लोकसभा चुनाव में टिकट की घोषणा से पूर्व ही अजमेर में उपमुख्यंत्री सचिन पायलट के सामने दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में जमकर वाक्युद्ध हुआ। पायलट के सामने दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। मामले को भांपते हुए पास खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अलग-अलग किया।

ख्वाजा साहब की दरगाह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चादर पेश करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर जाने के लिए पुलिस लाइन हैलीपेड पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री जहां पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे वहीं कुछ दूरी पर खड़े उपमुख्यमंत्री पायलट के समक्ष दोनों वरिष्ठ नेता आपस में उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उपमुख्यमंत्री पायलट से बात करने लगे। इस दौरान चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बाहरी को टिकिट नहीं दिया जाना चाहिए।

पास ही खड़े पूर्व पीसीसी सचिव राजेश टंडन ने कहा कि पार्टी में फिर से लौट आने वालों को भी टिकिट नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आप कहां थे? आप तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा नेताओं के साथ नजर आते थे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच गरमागरमी हो गई। इस बीच असंसदीय भाषा का भी प्रयोग भी हुआ। दोनो में हाथापाई की नौबत आती इससे पहले ही पीसीसी महासचिव ललित भाटी, कांग्रेस नेता कुलदीप कपूर, फखरे मोइन, विवेक पाराशर सहित अन्य नेता दोनों को अलग-अलग ले गए।

इनका कहना है

परिवार में आपस की छोटी-मोटी बात चलती रहती है, कोई खास बात नहीं है।

रामचन्द्र चौधरी, डेयरी अध्यक्ष

निष्ठावान व स्वाभिमानी कार्यकर्ता की कद्र होनी चाहिए। पार्टी में पद लोलुप व स्वार्थी को नहीं लाना चाहिए। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा करना बड़े नेताओं का काम है।

राजेश टंडन, पूर्व पीसीसी सचिव

IMAGE CREDIT: Anil Kumar
IMAGE CREDIT: Anil Kumar
IMAGE CREDIT: Anil Kumar
IMAGE CREDIT: Anil Kumar
Updated on:
13 Mar 2019, 3:54 PM IST
Published on: