अजमेर

दर्दनाक हादसाः यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, छात्रा सहित दो की मौत, मची चीख पुकार

केकड़ी के समीपवर्ती ग्राम भराई के निकट जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में एक युवक और छात्रा सहित दो जनों की मौत हो गई तथा 33 यात्री घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 6:38 PM IST
two died in bus accident in Kekri ajmer

कादेड़ा (अजमेर)। केकड़ी के समीपवर्ती ग्राम भराई के निकट जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में एक युवक और छात्रा सहित दो जनों की मौत हो गई तथा 33 यात्री घायल हो गए। घायलों को कादेड़ा के सामुदायिक चिकित्सालय तथा केकड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कादेड़ा चिकित्सालय से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद केकड़ी चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।

दुर्घटना के बाद जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। वहीं दुर्घटनाकारित बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस कादेड़ा से केकड़ी जा रही थी।

ग्राम भराई के निकट जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार लगभग 33 महिला-पुरुषों को चोटें आई । वहीं बस में सवार पीपलाज निवासी चेतन पुत्र भैरूलाल रेगर (45) की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोपा भीलवाड़ा निवासी छात्रा निरमा पुत्री शान्तिलाल खारोल ने केकड़ी के चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Published on: