
नवलगढ़ (झुंझुनूं)। नवलगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर बलवंतपुरा के पास शनिवार शाम कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो युवकों विक्रम 20 पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी मानोता कलां व प्रवेश पुत्र सज्जन सिंह निवासी बिंजूसर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार विक्रम के ताऊ का बेटा दिलीप कुमार 27 पुत्र फूलाराम गुर्जर निवासी मानौता कलां, ट्रैक्टर चालक मनोज 40 पुत्र दयाराम निवासी झांसी व मनोज के साथ बैठा हेमराज 12 पुत्र संजय निवासी गुना मध्यप्रदेश घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस लेकर पायलट पावेल व ईएमटी सुरेश रोलन मौके पर पहुंचे और घायलों को नवलगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। नवलगढ़ पुलिस ने मृतकों के शव राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए। कार सवार दिलीप कुमार की गंभीर हालत होने पर सीकर रैफर कर दिया गया। दो 2 घायलों का नवलगढ़ में ही ईलाज चल रहा है दुर्घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी की कार पलटी खाते हुए सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। साथ ही ट्रैक्टर से जुड़ा टैंकर भी अलग हो गया।
29 अप्रेल होनी थी विक्रम की शादी
मृतक विक्रम की 29 अप्रेल को शादी होनी थी। वहीं, विक्रम की दो चचेरी बहनों की भी 23 अप्रेल को शादी है। विक्रम के माता-पिता का बचपन में देहांत हो गया था। इसके बाद विक्रम व उसकी बड़ी बहन को चाचा रामसिंह ने ही पाला। शनिवार दोपहर बाद विक्रम, विक्रम के ताऊ का बेटा दिलीप व दिलीप का दोस्त प्रवेश कुमार शादी के कार्ड बांटने के लिए ही घर से निकले थे।
Updated on:
16 Apr 2023, 2:36 PM IST
Published on:
16 Apr 2023, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.