3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं हादसा : पोस्टमार्टम के बाद एक साथ बाहर निकले 8 शव, अपनों की लाश देख फूट-फूटकर रोए परिजन

Jhunjhunu Accident: झुंझुनूं जिले के छापोली हादसे में जान गंवाने वाले 8 श्रमिकों के शव पोस्टमार्टम के बाद एक साथ बाहर निकले तो अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन अपनों का शव लेकर घर के लिए रवाना हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:30 AM IST

Jhunjhunu death

Jhunjhunu: हादसे के बाद घटनास्थल पर रखे शव (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। दीपावली की खुशियों से पहले आठ घरों में ऐसा अंधेरा छाया कि अब वहां कभी उजाला नहीं होगा। जिन घरों में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अपनों के शव पहुंचने का इंतजार था। किसी मां ने अपना जवान बेटा खोया तो किसी पत्नी का सुहाग उजड़ गया। किसी पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया तो किसी परिवार के बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सोमवार सुबह छापोली के कदम कुंड मार्ग पर हुए भीषण हादसे में आठ श्रमिकों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हादसे के बाद जब उदयपुरवाटी सीएचसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई और एक साथ आठ शव मोर्चरी से बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ीं। हर तरफ सिसकियां थीं और अपनों को खोने का दर्द था।

हादसे के बाद मृतकों के शव उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए थे। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच वार्ता में सहमति बनने के बाद सभी आठ शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। एक साथ आठ शव बाहर निकलते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन अपनों के शवों को देखकर बिलखते रहे। जिन हाथों से परिवार का पालन-पोषण होता था, उन्हीं हाथों को अब हमेशा के लिए विदा करना पड़ा। परिजन शव लेकर अपने गांवों और घरों की ओर रवाना हुए। देर शाम सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सात घंटे तक धरने पर बैठे रहे ग्रामीण, 21 सदस्यीय समिति ने की वार्ता

आठ श्रमिकों की मौत के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को नौकरी और अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। प्रशासन से बातचीत के लिए 21 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रमिक अपने परिवारों के कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में उनके जाने के बाद परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

15-15 लाख की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी पर सहमति

करीब सात घंटे चली वार्ता के बाद सरकार और ग्रामीणों के बीच विभिन्न मांगों पर सहमति बनी। मृतकों के आश्रितों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को निकाय विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। कदम कुंड मंदिर तक जाने वाले रास्ते को वन विभाग से कन्वर्जन कराने की मांग पर भी सहमति बनी, जिससे सड़क निर्माण और आवागमन की समस्या का समाधान हो सके। मांगों पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने करीब सात घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़