3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसे, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Dausa Road Accident : दौसा जिले के लालसोट कस्बे में गुरुवार रात्रि से लेकर शुक्रवार सुबह तक क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं ने चार जनों की जान चली गई, मृतकों में अलवर निवासी एक पिता- पुत्र शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Apr 2023, 6:15 PM IST

father and son including four died in road accident in dausa rajasthan

Dausa Road Accident : लालसोट(दौसा)। दौसा जिले के लालसोट कस्बे में गुरुवार रात्रि से लेकर शुक्रवार सुबह तक क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं ने चार जनों की जान चली गई, मृतकों में अलवर निवासी एक पिता- पुत्र शामिल है। दो हादसे रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र और एक हादसा लालसोट थाना क्षेत्र हुआ है।

रामगढ़ पचवारा पुलिस के हैड कांस्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को बाइक सवार रामकुवार मीना अपने पुत्र नवीन कुमार निवासी हल्देना थाना मालाखेड़ा, अलवर के साथ बाइक पर दत्तवास जा रहे थे। सलेमपुरा व रालावास गांव के बीच बामन के नले की पुलिया पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद दोनों अचेत हो गए और 108 एंबूलेंस से दोनो पिता-पुत्र को दौसा जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

गुरुवार को ही छुट्टी से लौटा था नवीन
हल्देना गांव निवासी नवीन कुमार मीना देहारादून में आईटीबी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था, वह गुरुवार को ही छुट्टी से गांव लौटा था और रात्रि 10 बजे अपने पिता के साथ बाइक से नयागांव (टोंक) के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार नयागांव में नवीन की ससुराल है। नवीन के एक 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : मैं बर्बाद हो चुका हूं ... इसलिए मर रहा हूं और गाड़ी समेत खुद को कर दिया आग के हवाले

खल्लासी की मौत
वहीं, रामगढ़ पचवारा पुलिस के हैड कांस्टेबल उमाशंकर शर्मा ने बताया कि एक लोडिंग टेंपू में माल भरकर एमपी के लिए जा रहा था। शुक्रवार सुबह ढोलावास गांव के पास टेंपू रोड़ पर खड़े एक वाहन से जा भिड़ा, जिससे खल्लासी सतीशचंद (30) पुत्र लीलाधर शाक्य निवासी विकास नगर, उत्तम नगर दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई और चालक पदम लोचन घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान, फिर रातभर शव के पास बैठा रहा

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
इधर, शहर के श्यामपुरा कलां रोड़ पर गुरुवार रात्रि को सडक़ दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। लालसोट पुलिस ने बताया कि निर्झरना गांव निवासी पृथ्वीराज सिंह (48) बाइक से गांव जा रहे थे। इस दौरान राजेश पायलट पीजी कालेज के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पृथ्वीराज सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दौसा रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।